दो लाख रुपये नहीं देने पर बहू की कर दी हत्या जेठसारी में हुई घटना

गोविंदपुर : जेठसारी गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने 23 वर्षीय बहू पूजा कुमारी की हत्या कर दी. बताया गया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के पाती गांव के स्वर्गीय केदार यादव की बेटी पूजा की शादी 2016 में जेठसारी के दिलीप यादव उर्फ दरबारी यादव के बेटे आशीष कुमार से हुई थी. तब से […]
गोविंदपुर : जेठसारी गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने 23 वर्षीय बहू पूजा कुमारी की हत्या कर दी. बताया गया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के पाती गांव के स्वर्गीय केदार यादव की बेटी पूजा की शादी 2016 में जेठसारी के दिलीप यादव उर्फ दरबारी यादव के बेटे आशीष कुमार से हुई थी. तब से ही पूजा को दहेज के रूप में दो लाख रुपये लाने के लिए तंग किया जा रहा था.
उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. बुधवार को दहेज के दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पूजा के भाई कुंदन कुमार ने गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पूजा के पति आशीष कुमार, ससुर दिलीप यादव उर्फ दरबारी यादव, सास, देवर अनिरुद्ध कुमार, गोतनी प्रियंका कुमारी समेत छह लोगों पर केस किया है. थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे. लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया. सभी आरोपित फरार बताये जा रहे हैं. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




