बच्चों को मोबाइल और जंक फूड से बचने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को मोबाइल और जंक फूड से बचने की सलाह

बच्चों को सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के गुर

विज्ञापन

अकबरपुर में आयुर्वेद जागरूकता अभियान बच्चों को सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के गुर कैप्शन- जानकारी देते अधिकारी प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पचरुखी में सोमवार को ”आयुर्वेद जागरूकता अभियान” चलाया गया. राज्य आयुष समिति बिहार, पटना और जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य ”पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम” के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. शिविर में चिकित्सा पदाधिकारियों ने स्थानीय पेड़-पौधों और घरेलू खाद्य सामग्री में पाये जाने वाले औषधीय गुणों के बारे में बताया. उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए आहार, योग और ऋषि चर्चा के महत्व पर भी जोर दिया. बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी गयी. चिकित्सा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग उत्पन्न होने की संभावना रहती है. इस जागरूकता अभियान में लगभग 247 से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल हुए. उन्हें स्वस्थ खान-पान के साथ-साथ रहन-सहन के स्वस्थ तरीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी. कार्यक्रम का मुख्य संचालन वरीय होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र तांती ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. लका कुमार, नोडल अफसर डॉ. सोनी कुमारी, यूनानी चिकित्सक डॉ. उदय चंन्द्रा सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कई अभिभावक भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन