रामनवमी को लेकर भगवामय हुआ रोह बाजार

Edited by AMIT SAURABH
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर इन दिनों जबरदस्त उत्साह और तैयारियों का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा की तैयारी में जुटे युवा सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट प्रतिनिधि, रोह प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर इन दिनों जबरदस्त उत्साह और तैयारियों का माहौल देखा जा रहा है. रोह बाजार में बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार क्षेत्र को भगवा महावीरी पताकाओं से सजा दिया है. बाजार की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में लहराती भगवा पताकाएं लोगों के उत्साह और आस्था को दर्शा रही हैं. स्थानीय युवाओं ने मिलकर बीते कई दिनों से बाजार को सजाने-संवारने का काम शुरू कर दिया था. रविवार तक आते-आते रोह बाजार पूरी तरह भगवामय नजर आने लगा. बाजार के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ भक्ति गीत भी सुनाई दे रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है. बजरंग दल के युवाओं ने बताया कि रामनवमी हिंदू समाज का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे भव्य व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इधर पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. थाने की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे. स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में भी रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि इन तैयारियों से पूरे क्षेत्र में पर्व की रौनक बढ़ गयी है.

विज्ञापन
AMIT SAURABH

लेखक के बारे में

By AMIT SAURABH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन