युवा बेरोजगारों को अब जिला प्रशासन देगा काम

Updated at : 13 Apr 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
युवा बेरोजगारों को अब जिला प्रशासन देगा काम

कुशल युवा प्रोग्राम से प्रशिक्षित युवाओं का लिया गया टेस्ट सात निश्चय योजनाओं से जुड़े कार्यों में ली जायेगी मदद, मिलेगा मानदेय भभुआ नगर : कैमूर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अनोखी पहल करते हुए जिले में युवा प्रशिक्षित बेरोजगारों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इन्हें रोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

कुशल युवा प्रोग्राम से प्रशिक्षित युवाओं का लिया गया टेस्ट

सात निश्चय योजनाओं से जुड़े कार्यों में ली जायेगी मदद, मिलेगा मानदेय
भभुआ नगर : कैमूर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अनोखी पहल करते हुए जिले में युवा प्रशिक्षित बेरोजगारों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इन्हें रोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया है. पूरे राज्य में कैमूर जिले में सबसे पहले यह पहल की गयी है. डीएम के आदेश पर अब सरकार के सात निश्चय से जुड़े आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के अंतर्गत कुशल युवा प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सैकड़ों युवा बेरोजगारों को जिला प्रशासन सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कामकाज से जोड़ कर इनकी सेवा लेगा.
उल्लेखनीय है कि सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी दक्ष और कंप्यूटर संबंधित कामकाज हेतु जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कर्मियों की घोर कमी है. इस कमी को दूर करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने यह कदम उठाया है. इस बारे में वरीय उपसमाहर्ता धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी की पहल पर कुशल युवा प्रोग्राम में प्रशिक्षित युवाओं की सेवा जिला प्रशासन विभाग योजनाओं में लेगा. साथ ही विभागीय गाइडलाइन के अनुसार इन्हें मानदेय का भी भुगतान किया जायेगा.
सप्ताह में होंगे तीन टेस्ट : गुरुवार को लिच्छवी भवन के प्रांगण में प्रशिक्षित युवाओं का एक टेस्ट भी लिया गया. इसमें सरकार से संचालित योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गये. इस टेस्ट को पास करनेवाले युवाओं को विभिन्न विभागों में लगाया जायेगा. यह टेस्ट सप्ताह में तीन बार करने का निर्णय लिया गया है. तीन बैच में लिये गये टेस्ट के बाद इनका चयन किया जायेगा. टेस्ट परीक्षण के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव सिन्हा, अरविंद कुमार, विकास वैभव सहित कई मौजूद रहे.
समस्याओं का होगा निदान
कुशल युवा प्रोग्राम में प्रशिक्षित युवाओं की सेवा जिला प्रशासन सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लेगा. इस व्यवस्था से कई समस्याओं का निदान होगा.
राजेश्वर प्रसाद सिंह, डीएम कैमूर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन