ट्रक ने वन विभाग कार्यालय में मारा धक्का, 10 लाख की क्षति

Updated at : 13 Mar 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने वन विभाग कार्यालय में मारा धक्का, 10 लाख की क्षति

वन विभाग के अधिकारी ने एडीटीओ पर नाजायज स्थल पर वाहन जांच का लगाया आरोप रजौली : अनियंत्रित गिट्टी लदे ट्रक ने सोमवार को समेकित जांच चौकी के पास वन विभाग के कार्यालय में टक्कर मार दी. इससे कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया. वहां लगे एसी,पंखे,सीसीटीवी कैमरे का सेट, एक टेबल को नुकसान पहुंचा है. बताया […]

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी ने एडीटीओ पर नाजायज स्थल पर वाहन जांच का लगाया आरोप

रजौली : अनियंत्रित गिट्टी लदे ट्रक ने सोमवार को समेकित जांच चौकी के पास वन विभाग के कार्यालय में टक्कर मार दी. इससे कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया. वहां लगे एसी,पंखे,सीसीटीवी कैमरे का सेट, एक टेबल को नुकसान पहुंचा है. बताया गया कि ट्रक की टक्कर से करीब दस लाख रुपये की क्षति हुई है. बताया जाता है कि जांच चौकी से 100 मीटर की दूरी पर प्रभारी एडीटीओ अखिलेश कुमार होमगार्ड के जवानों के साथ वाहनो की जांच कर रहे थे. इसी दौरान कोडरमा की ओर से गिट्टी लदे ट्रक संख्या जेएच-12 के 2137 के चालक की नजर जांच दल पर पड़ी, तभी वह ट्रक को बैक कर भागना चाहा. इसी दौरान घटना हो गयी. चालक व खलासी ट्रक छोड़ कर भाग गये. इस मामले में वन विभाग की जांच चौकी प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने रजौली थाने में आवेदन दिया है.
उन्होंने कहा है कि प्रभारी एडीटीओ अखिलेश कुमार सरकार तय स्थल पर वाहनों की जांच नहीं करते हैं. चयनित स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर जाकर वाहनों की जांच करते हैं. यह नियमानुसार गलत है. अगर, चयनित स्थल पर वाहनों की जांच करते, तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती. लेकिन, प्रभारी एडीटीओ अपनी मर्जी से अवैध रूप से दूसरे स्थल पर वाहनों की जांच करते हैं. जिस स्थल पर वह जांच करते हैं, उस जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. इस मामले में एडीटीओ से पक्ष लेने की कोशिश की गयी, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया़ उनके मोबाइल नंबर 8544412360 पर संपर्क करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा. रिंग होने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन