ब्लू लाइट से जगमगायेंगी बिल्डिंगें, कलाकार बिखेरेंगे छटा

Updated at : 01 Mar 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लू लाइट से जगमगायेंगी बिल्डिंगें, कलाकार बिखेरेंगे छटा

नवादा : 22 मार्च को जिले में बिहार स्थापना दिवस समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. मुख्य समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम में विकास मेले का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे. सभी स्टॉलों में […]

विज्ञापन

नवादा : 22 मार्च को जिले में बिहार स्थापना दिवस समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. मुख्य समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम में विकास मेले का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे. सभी स्टॉलों में विशेष रूप से दहेज प्रथा, बाल विवाह,शराबबंदी आदि को लेकर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवादा जिले के दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थलों आदि से संबंधित एक कॉफी टेबुल बुक का भी प्रकाशन कराया जायेगा. इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. इस अवसर पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन को अपर समाहर्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में उप समिति का गठन किया जायेगा़ इसमें अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, समाजसेवी श्रवण कुमार वर्णवाल, अफसर नबाव आदि होंगे. जिालस्तरीय प्रतिष्ठित कलाकार को भी आमंत्रित किया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन