गिरिराज सिंह ने बांधे नीतीश कुमार की तारीफों के पुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2017 3:55 PM
नवादा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में प्रयास करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के पुल बांधे. इन सुधारों में बाल विवाह और दहेज प्रथा पर प्रतिबंध और उसके खिलाफ चलायेगये अभियान शामिल हैं. जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में […]
नवादा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में प्रयास करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के पुल बांधे. इन सुधारों में बाल विवाह और दहेज प्रथा पर प्रतिबंध और उसके खिलाफ चलायेगये अभियान शामिल हैं. जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में एक समारोह को संबोधित करते हुएगिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के महागठबंधन तोड़कर भाजपा नीत राजग में फिर से शामिल होने के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा, उन्होंने लोकप्रियता के स्थान पर विकास को चुना.
सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास समीक्षा यात्रा पर निकले नीतीश कुमार ने 175 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की नींव रखी. नवादा से लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कई लोगों ने टिप्पणी की है कि मैंने और बिहार के मुख्यमंत्री ने काफी समय से कोई मंच साझा नहीं किया है. मेरा जवाब है कि विकास की राजनीति न उन्होंने और न ही हमने (भाजपा) कभी छोड़ी है. विकास ही है जिसने हमें एक बार फिर साथ जोड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










