सरकार ने ली है जिम्मेदारी, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना में न हो कोताही

Updated at : 20 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने ली है जिम्मेदारी, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना में न हो कोताही

पर्व त्योहारों को देखते हुए बैंकों व एटीएम में पर्याप्त कैश रखने का निर्देश नवादा : स्टूडेंटस क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को पहुंचाया जाये. उक्त बातें जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैंक अधिकारियों की बैठक में कही.उन्होंने पिछली प्रोसिडिंग की समीक्षा के दौरान बैंकों को दिशा […]

विज्ञापन
पर्व त्योहारों को देखते हुए बैंकों व एटीएम में पर्याप्त कैश रखने का निर्देश
नवादा : स्टूडेंटस क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को पहुंचाया जाये. उक्त बातें जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैंक अधिकारियों की बैठक में कही.उन्होंने पिछली प्रोसिडिंग की समीक्षा के दौरान बैंकों को दिशा निर्देश दिया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य सरकार दिये गये ऋण की जिम्मेदारी ले रही है. इसलिए ऋण देने में कोताही न करें. प्राप्त आवेदन पत्रों का निष्पादन समयानुसार ही होनी चाहिए.
जो बैंक इस कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने कहा कि बैंकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना है.गव्य विकास योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि यह बात सामने आयी है कि क्रय समिति के सदस्यों का एक साथ नहीं आने के कारण पशुओं की खरीद फरोख्त नहीं हो पा रही है.
उन्होंने बैंकों और गव्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गव्य विकास अधिकारी पहले ऋणी से संपर्क कर एक तारीख निश्चित करेंगे व उस तारीख को हाट पर बैंक पदाधिकारी, पशु चिकित्सक और गव्य पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे ताकि पशु की खरीद में आसानी हो.उन्होंने यह भी कहा कि गव्य विकास योजना के तहत ही पीएमईसीपी और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का आवेदन प्राप्त करने के लिए बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि ऋणियों को ऋण लेने में सुविधा हो.
उन्होंने कहा कि अभी पर्व त्योहार का समय है, किसी भी एटीएम में नगद राषि की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी बैंक एश्रुरूपया, दो रुपया, 5 रुपया व दस रुपया के सिक्का को अवश्य ग्राहकों से स्वीकार करें, ताकि लोगों में यह मैसेज जाये कि उपर्युक्त सभी सिक्के प्रचलन में हैं.
डिफॉल्टरों के खिलाफ जारी होगा बॉडी वारंट : बैंक के ऋण की वसूली नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी चिंता जतायी.उन्होंने प्रस्ताव रखा कि सर्टिफिकेट ऑफिसर और पुलिस अधिकारी के साथ बैठक रखी जायेगी. डिफॉल्टरों के विरुद्ध बॉडी वारंट जारी किया जायेगा.उप विकास आयुक्त ने बताया कि दिसंबर माह की बैठक में लक्ष्य की प्राप्ति की समीक्षा करेंगे.नवंबर माह में जेएलए के द्वारा एक महाशिविर का आयोजन किया जायेगा.
इसमें करीब 1500 लोगों को ऋण प्रदान किया जायेगा. डीएम ने बैंकों के अधिकारी को निर्देश दिया कि सोलर चरखा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन