तेंदुए के आतंक से दहशत घरों में दुबके रहे लोग

Updated at : 19 Sep 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
तेंदुए के आतंक से दहशत घरों में दुबके रहे लोग

अंधेरा होने के बाद गांव से बाहर न जाएं ग्रामीण : डीएफओ तेंदुए ने चितरकोली में बछड़े को बनाया शिकार रजौली : प्रखंड के दो पंचायतों में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. शनिवार को धमनी पंचायत के बुढ़ियासाख गांव के पास जंगल में ढिबरा चुन रहे लोगों ने तेंदुए को देखा. इसके […]

विज्ञापन
अंधेरा होने के बाद गांव से बाहर न जाएं ग्रामीण : डीएफओ
तेंदुए ने चितरकोली में बछड़े को बनाया शिकार
रजौली : प्रखंड के दो पंचायतों में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. शनिवार को धमनी पंचायत के बुढ़ियासाख गांव के पास जंगल में ढिबरा चुन रहे लोगों ने तेंदुए को देखा. इसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गयी़ सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे़ दूसरी ओर रविवार को चितरकोली के जंगल में तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया. यह बछड़ा चितरकोली गांव के ब्रह्मदेव यादव का था. वह पशुओं को चराने जंगल आया था़ इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया़
इसके बाद से लोगों में भय है़ ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों से निकलना नहीं चाहते. लोगों को डर सता रहा है कि तेंदुआ कहीं गांव में हमला न कर दे़ इस संबंध में डीएफओ आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में तेंदुआ आया हुआ है.
लेकिन, बरसात के मौसम होने की वजह से उसे ट्रैक कर पाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि जंगल के पासवाले गांवों में लोग सतर्क रहें. अंधेरा होने के बाद गांव से बाहर न निकलें. अगर, बाहर जाते हैं, तो झुंड बना कर जाएं. साथ में डंडा जरूर रखें. तेंदुआ दिखने पर पुलिस या वन विभाग को इसकी सूचना दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन