सीसीटीवी में भागते दिख रहे अपराधी
Updated at : 19 Sep 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना से लोग दहशत में दुकान खाेलते ही अपराधियों ने किया था व्यवसायी पर हमला नवादा नगर : शहर के भीड़-भाड़वाले इलाके में दुकान में घुस कर सर्राफा दुकानदार को गोली मारने की घटना से लोगों में दहशत है़ सर्राफा दुकानदार नरेश कुमार को गोली लगने के बाद […]
विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना से लोग दहशत में
दुकान खाेलते ही अपराधियों ने किया था व्यवसायी पर हमला
नवादा नगर : शहर के भीड़-भाड़वाले इलाके में दुकान में घुस कर सर्राफा दुकानदार को गोली मारने की घटना से लोगों में दहशत है़ सर्राफा दुकानदार नरेश कुमार को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में इलाज को लेकर अव्यवस्था दिखी.
डॉ विमल प्रसाद ने नरेश कुमार की जांच कर प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. नरेश के साथ उनके बड़े भाई भी गये हैं.
गोली मारे जाने की घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, लोग सदर अस्पताल में जुटने लगे. सर्राफा व्यवसायियों व कारीगरों के साथ बाजार के लोग घटना का विरोध करते हुए प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते दिखे. सदर अस्पताल में पुलिस की तैनात की गयी थी़ सुबह 10:30 बजे दुकान खुलने के साथ ही अपराधियों द्वारा लूटपाट की नियत से दुकान में घुस कर दुकानदार को गोली मारने की घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है.
सदर एसडीओ राजेश कुमार व एसडीपीओ विजय कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला. आस-पास के सीसीटीवी कैमरे में आये फुटेज के साथ ही सोनारपट्टी से भागते हुए अपराधियों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है.
सभी अपराधी अच्छे कपड़े पहने हुए हैं़ काला चश्मा लगाये कुछ अपराधी पीठ पर बैग भी टांगे हुए थे. जिला प्रशासन ने आसपास की दुकानों से वीडियो फुटेज इकट्ठा कर अपराधियों को तलाशने का दावा किया है, लेकिन सोनारपट्टी में लूटपाट व गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है, पहले भी इस तरह की घटना यहां हो चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




