स्कॉर्ट कर अनाज से लदे वाहनों को पहुंचाएं गोदाम

Updated at : 14 Sep 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्ट कर अनाज से लदे वाहनों को पहुंचाएं गोदाम

वितरण के दौरान दुकान बंद पाये जाने पर रद्द होंगे लाइसेंस आधार कार्ड जोड़ने में सिरदला आगे, तो पकरीबरावां फिसड्डी नवादा : अनाज वितरण के मामले में डीएम ने बैठक कर सिरदला, मेसकौर, रोह व हिसुआ के लिए विशेष पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि अनाज वितरण के दौरान […]

विज्ञापन
वितरण के दौरान दुकान बंद पाये जाने पर रद्द होंगे लाइसेंस
आधार कार्ड जोड़ने में सिरदला आगे, तो पकरीबरावां फिसड्डी
नवादा : अनाज वितरण के मामले में डीएम ने बैठक कर सिरदला, मेसकौर, रोह व हिसुआ के लिए विशेष पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा है कि अनाज वितरण के दौरान ज्यादा शिकायतें इन्हीं जगहों से आती हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि इन चारों प्रखंडों के लिए विशेष पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
शत-प्रतिशत राशन दुकानों का निरीक्षण किया जायेगा. एमओ को निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदारों द्वारा लाभुकों को अनिवार्य रूप से कैशमेमो उपलब्ध करवाये जाये. बिना कैशमेमो के खाद्यान्न वितरण करनेवाले दुकानदारों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
डीएम ने सभी एमओ को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अपात्र परिवारों को खाद्यान की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा अपात्र परिवार की सूची संधारित कर संबंधित जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण का कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. अत: सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो. गड़बड़ी पाये जाने पर न सिर्फ दुकानदारों का लाइसेंस रद्द होगा बल्कि संबंधित पदाधिकारियों पर भी जबावदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
16 से 30 तक होगा अनाज का वितरण
16 से 30 सितंबर तक जिले में खाद्यान्न वितरण होगा. यह बातें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय सभागार में आयोजित आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर के पूर्व शत-प्रतिशत राशन दुकानों में अनाज का उठाव कर लें.
दशहरा के पूर्व अनाज का वितरण कराने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी वितरण कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे. वितरण के क्रम में कोई भी दुकान बंद पायी जाती है, तो सीधे वरीय पदाधिकारी दुकान का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजेंगे.
अनुमंडल पदाधिकारी वितरण के दौरान अधिक से अधिक दुकानों का निरीक्षण करेंगे तथा अपने स्तर से सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर उक्त अवधि में पंचायतस्तरीय कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति करेंगे. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वीणा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी रजौली शंभू शरण पांडेय, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन