ePaper

Bihar: नालंदा में होटल के कमरे से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 13 Jun 2024 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: नालंदा में होटल के कमरे से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: नालंदा. बिहारशरीफ शहर के निजी होटल के कमरे से एक युवक का शव मिला है. मृत युवक की पहचान लहेरी थाना इलाके के मथुरिया मोहल्ला निवासी जितेंद्र राम के पुत्र 24 वर्षीय रॉकी कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Bihar: नालंदा. बिहारशरीफ शहर के निजी होटल के कमरे से एक युवक का शव मिला है. होटल मालिक मृत्युंजय सिंह ने गुरुवार की सुबह शव देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ होटल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. मृत युवक की पहचान लहेरी थाना इलाके के मथुरिया मोहल्ला निवासी जितेंद्र राम के पुत्र 24 वर्षीय रॉकी कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 साल पूर्व रॉकी ने घर से भाग कर अपने पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली, जिसके बाद से परिवार वालों में विवाद चल रहा था.

दर-दर की ठोकरें खा रहा था रॉकी

बताया जाता है कि पुत्र के प्रेम विवाह का पहले पिता ने विरोध किया, लेकिन जब बेटे ने विवाह कर लिया तो पिता ने कोर्ट में लिखित दिया कि उसका बेटे से कोई मतलब नहीं है और यह मेरा बेटा अब नहीं रहा. सबसे बड़ी बात है कि जिस पत्नी के लिए घर से पिता ने बेदखल किया था और वह पत्नी भी पिछले आठ माह से छोड़कर चली गई थी. पत्नी के छोड़ने के बाद रॉकी दर-दर की ठोकरे खा रहा था. अपने घर में रहने के लिए जाता था, मगर पिता उसे मारपीट कर बाहर कर देते थे. मृतक के परिवार वालों ने यह भी बताया कि बुधवार की शाम रॉकी घर पर आया था और पिता से घर पर रखने के लिए कह रहा था, मगर घर वाले नहीं सुनते थे. रात में होटल में किराए पर कमरा लेकर रहने गया फिर सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया.

Also Read: Bihar Weather: आधा बिहार हीटवेव की चपेट में, पटना समेत 13 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

बेटा से मेरा कोई मतलब नहीं

पिता ने बताया कि बेटे ने अपने मन से प्रेम प्रसंग में शादी किया था. काफी समझाने के बाद भी नहीं समझा. परिवार वालों के कहने पर हमने कोर्ट में लिखित दे दिया था कि अब इस बेटा से मेरा कोई मतलब नहीं. पत्नी ने भी पिछले आठ माह से छोड़ दिया था, बेटा पत्नी के पीछे पागल था. वहीं, लहेरी थाना पुलिस ने बताया कि होटल मालिक ने सूचना दी थी. सूचना मिलने पर पहुंचे फिर कमरे से शव को बरामद किया गया. जांच की जा रही है. पिता से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बेटा से कोई मतलब नहीं है. यह प्रेम प्रसंग में शादी किया था जिसके बाद से इसे अलग कर दिया गया था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मौत कैसे हुई इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन