Bihar के इस जिले में है प्रसिद्द औंगारी धाम सूर्यमंदिर, कहानी जान उड़ जायेंगे होश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Nov 2024 5:51 PM
Nalanda: औंगारी धाम सूर्यमंदिर में पूजा अर्चना करने वाले लोगों को कंचन काया,पुत्र सुख,समृद्धि व शांति समेत अन्य प्रकार की मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. यह ऐतिहासिक धार्मिक सूर्य नगरी औंगारीधाम एकंगरसराय बाजार से करीब 6 किलोमीटर पुरब- दक्षिण कोण पर अवस्थित हैं.
Bihar: नालन्दा स्थित औंगारी धाम सूर्यमंदिर सूर्योपासना के लिए आस्था का महान केन्द्र है. भगवान अंगारक के नाम से प्रसिद्ध हुआ और धीरे-धीरे यह औंगारीधाम के रुप में कालान्तर में प्रख्यात हुआ. चैती एवं कार्तिक महीने में छठब्रत करने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग यहाँ आते हैं. सूर्य भगवान के दर्शन से अनुभव होता है, कि इनके अन्दर से दिव्य प्रकाश प्रस्फुटित हो रहे हैं. इनके बगल में इनके सहचर देव भगवान विष्णु की अदभुत प्रतिमा है. सूर्य और विष्णु के अनेक रूपों के साथ अठारह अन्य ब्रह्मा, गणेश, शंकर, पार्वती, दुर्गा, व सरस्वती सहित कई देवी- देवताओं की भी प्रतिमाएँ विराजमान है.
क्या है मान्यता
लोगों का मानना है द्वापर युग से आज तक यहां से न जाने कितने लोगों की मनसा लालसा इनके पूजन से प्राप्त हुये हैं. जहाँ तक इस मंदिर की स्थापना की बात आयी है, तो इस सम्बंध में जनश्रुति है, कि भगवान श्री कृष्ण का पौत्र साम्व सौंदर्य में कृष्ण के समतुल्य थे. वे भूलवश गोपियों के बीच भगवान श्री कृष्ण से मिलने के उद्देश्य से गये पर वहां सभी गोपियों ने साम्व को श्री कृष्ण समझकर उनके साथ खेलने लगी, हालांकि प्राचीनतम पुस्तकों में यह वर्णित है, कि शाम्ब ने इस पर प्रतिक्रिया भी जतायी, लेकिन गोपियाँ एक न मानी. इसी को ले भगवान श्री कृष्ण इस लीला को देख क्रोधित हो शाम्ब को श्राप दे दिया कि तुम अपनी सौंदर्य रूप खोते हुए कुष्ठ रोग का योग प्राप्त करोगे.
शाम्ब को श्री कृष्ण के शाप से कुष्ठ रोग हुआ, और चिंतित अवस्था में शाम्ब ने नारद से इसका निदान का उपाय पूछा, तो नारद ने कहा कि उपाय तो श्री कृष्ण ही प्रदान करेंगे, ततपश्चात शाम्ब ने श्री कृष्ण से निवेदन किया कि मुझे इस रोग से मुक्ति का मार्ग बताये. श्री कृष्ण ने कहा कि शाम्ब जब तुम सम्पूर्ण भारत में 12 सूर्य की स्थापना कर उनका अनुष्ठान एवं पूजन करोंगे, तब तुम पुनः अपने सौंदर्य रूप यौवन को प्राप्त करोगे. और वही बारह सूर्य स्थापनो में एक औंगारीधाम सूर्य मंदिर व तालाब है. औंगारीधाम सूर्य मंदिर तालाब में स्नान करने एवं पानी पीने से अन्य तरह की बीमारियों से मुक्त होती हैं.
मनोवांछित फल की होती है प्राप्ति
यहां पूजा अर्चना करने वाले लोगों को कंचन काया,पुत्र सुख,समृद्धि व शांति समेत अन्य प्रकार की मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. यह ऐतिहासिक धार्मिक सूर्य नगरी औंगारीधाम एकंगरसराय बाजार से करीब 6 किलोमीटर पुरब- दक्षिण कोण पर अवस्थित हैं. यहाँ एक बहुत बड़ा पुराने धर्मशाला बना हुआ है, सूर्य मन्दिर के बगल में औंगारी थाना हैं. तालाब के दक्षिण बगल में लाल सिंह त्यागी महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय हैं. दक्षिण मध्य बिहार ग्रामीण बैंक,पंचायत भवन, मौजूद हैं. यहाँ पर औंगारीधाम ट्रस्ट हैं, जिसका अध्यक्ष रामभूषण दयाल एवं उपाध्यक्ष बीएन यादव हैं.
ट्रस्ट के माध्यम से तालाब घाटो की सफाई, शुलभ शौचालय, पेयजल, सीढ़ी मरम्मती समेत अन्य कई प्रकार का कार्य कराये जा रहे है. वही सूर्यमठ विकास सेवा समिति औंगारी के अध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार पाण्डेय हैं, सचिव सह मन्दिर के प्रधान पुजारी गंगाधर पाण्डेय है. सूर्यमठ विकास सेवा समिति के द्वारा मन्दिर के चारों तरफ मंडप, ओसरा, निर्माण, रोशनी, माईक समेत मन्दिर प्रांगण में अन्य कई प्रकार की सराहनीय कार्य कराया जा रहा है. मन्दिर के मंडल निर्माण कार्य में औंगारी के समाजसेवी महेन्द्र प्रसाद का भी सहयोग काफी सराहनीय रहा हैं.
इसे भी पढ़ें: Accident: अनहोनी हादसा ने तीन बच्चों से छीना मां की ममता का छांव, चारों ओर पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










