ट्रैक्टर से दब कर मजदूर की मौत, हंगामा

Updated at : 24 Dec 2015 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दब कर मजदूर की मौत, हंगामा

एकंगरसराय : एकंगरसराय-हिलसा मुख्य मार्ग पर रक्सा प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार की सुबह बिजली के खंभे से लदा एक ट्रैक्टर खड्डे में पलट गया. इससे मजदूर की मौत हो गयी़ इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की शाम एकंगरसराय चौराहे पर शव को रख कर सड़क जाम कर दी. […]

विज्ञापन

एकंगरसराय : एकंगरसराय-हिलसा मुख्य मार्ग पर रक्सा प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार की सुबह बिजली के खंभे से लदा एक ट्रैक्टर खड्डे में पलट गया. इससे मजदूर की मौत हो गयी़ इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की शाम एकंगरसराय चौराहे पर शव को रख कर सड़क जाम कर दी.

सड़क जाम कर रहे नाराज ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. गुस्साये लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया़ ड्राइवर की बगल में बैठा मजदूर ट्रैक्टर से दब गया और उसकी मौत हो गयी़ मृतक की पहचान इस्लामपुर थाने के बढ़ौना गांव निवासी देवनाथ पासवान के 35 वर्षीय पुत्र निरंजन पासवान के रूप में की गयी है.
मृतक के परिजन राजीव कुमार ने बताया कि इस्लामपुर शेख अब्दुल्ला के समीप सिमेंट के बिजली खंभे बनाने वाले कंपनी में करीब चार महीने से मृतक निरंजन पासवान लेबर का काम करते आ रहे हैं और बिजली खंभे को ट्रैक्टर पर लाद कर अनलोड करने के लिए क्षेत्र में निकले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन