TMC ने लांच किया नया कैंपेन सांग, 3:47 मिनट के वीडियो में ‘बंगाल मॉडल’ का दमदार मैसेज

Updated:
विज्ञापन

Tmc Campaign Song 2026 Mamata Banerjee West Bengal Election 2026

TMC Campaign Song 2026: TMC ने बंगाल चुनाव 2026 से पहले 3 मिनट 47 सेकेंड का कैंपेन सांग जारी किया है. बांग्ला वीडियो में विकास, योजनाओं और क्षेत्रीय अस्मिता को प्रमुखता दी गई है. सोशल मीडिया और ग्राउंड कैंपेन के जरिए पार्टी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

TMC Campaign Song 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को अपना नया कैंपेन सांग ‘जे लोड़छे सबार डाके, सेई जेताबे बांग्ला मां के’ (सबकी मांग पर जो लड़ रही है, वही मां बांग्ला को जितायेगी) जारी किया. पार्टी ने इस कैंपेन सांग के जरिये चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है. करीब 3 मिनट 47 सेकेंड के इस बांग्ला वीडियो के जरिये पार्टी ने विकास, सामाजिक योजनाओं और क्षेत्रीय अस्मिता को केंद्र में रखकर मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

कैंपेन सांग में क्या है खास

वीडियो में बांग्ला भाषा और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की गयी है. गीत के जरिये राज्य की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं को हाईलाइट किया गया है. इसमें ममता बनर्जी के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर पूरा फोकस है. बीच-बीच में अभिषेक बनर्जी भी दिखते हैं.

बंगाल का विकास और स्थिर नेतृत्व है मुख्य थीम

तृणमूल कांग्रेस ने इस वीडियो में अपनी पार्टी की नेता ममता बनर्जी के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की है. प्रदेश के दो महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीरें भी दिखायी देती हैं. सांग का टोन सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा है, जिसमें ‘बंगाल के विकास’ और ‘स्थिर नेतृत्व’ को मुख्य थीम बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Campaign Song 2026: चुनावी रणनीति का हिस्सा

TMC का यह कैंपेन सांग चुनावी रणनीति का हिस्सा है. इसमें युवाओं और सोशल मीडिया के ऑडियंस को टारगेट किया गया है. विजुअल और म्युजिक के जरिये गांव-गांव तक पहुंचने की कोशिश है. स्थानीय भाषा में संदेश दिया गया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं, जिसका फायदा पार्टी को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें : दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

डिजिटल और ग्राउंड कनेक्शन

पार्टी ने इस सांग को सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ग्राउंड कैंपेन में भी इस्तेमाल करने की तैयारी की है. रैलियों, रोड शो और स्थानीय कार्यक्रमों में इस गीत के जरिये माहौल बनाने की रणनीति साफ दिख रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने किया धर्मयुद्ध का शंखनाद, ‍BJP को कहा ‘कौरव’, TMC को ‘पांडव’

भाजपा vs TMC : नैरेटिव की जंग

पश्चिम बंगाल में भाजपा ‘परिवर्तन’ और ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ के नैरेटिव पर काम कर रही है, तो TMC ऐसे कैंपेन सांग के जरिये ‘विकास + पहचान’ का नैरेटिव गढ़ने में जुटी है. पार्टी को उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करेगा और युवा वोटर इससे प्रभावित होंगे. इससे ब्रांड TMC को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इससे पहले, 10 जनवरी 2026 को तृणमूल कांग्रेस ने ‘जोतोई कोरो हामला, आबार जीतबे बांग्ला’ प्रचार गीत लांच किया था.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल ने जारी किया प्रचार गीत- जोतोई कोरो हामला, आबार जितबे बांग्ला, देखें Video

बंगाल चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ पहुंचे हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी पर लगाये गंभीर आरोप, वसूली करती है I-PAC

घुटने पर बैठे अभिषेक बनर्जी, जहां पीएम मोदी नहीं जा सके, उसी ताहिरपुर में BJP पर जमकर बरसे TMC महासचिव

बंगाल में ‘खेला होबे… खेला होबे…’ गीत पर तृणमूल समर्थकों का अश्लील नृत्य वाला Video वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola