अनंत सिंह ने निशांत कुमार को बताया CM मैटेरियल, कहा- उनमें पिता वाला गुण है

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Mar 2026 2:36 PM

विज्ञापन

अनंत सिंह, जेडीयू विधायक

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम मैटेरियल बताया है. अनंत सिंह नालंदा के बिहार शरीफ पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवाल पर यह बयान दिया. साथ ही उन्होंने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात भी कही.

विज्ञापन

Anant Singh: ‘निशांत कुमार सीएम मैटेरियल हैं. उनमें उनके पिता वाले सारे गुण हैं. निशांत कुमार पढ़े-लिखे और ईमानदार व्यक्ति हैं.’ यह बात मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कही. जेल से बाहर निकलने के बाद वे एक्टिव हो गए हैं. नालंदा के बिहार शरीफ में अनंत सिंह ने पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर उनसे मुलाकात की. यहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार की तारीफ की.

बिहार के अगले सीएम की चर्चा तेज

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसकी चर्चा तेज है. सीएम फेस को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भावी उम्मीदवार बताया जा रहा है. लेकिन जेडीयू की तरफ से निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जताई जा रही है. ऐसे में अब अनंत सिंह ने भी निशांत कुमार को सीएम मैटेरियल बता दिया है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है.

अनंत सिंह ने फिर कहा- नहीं लड़ेंगे चुनाव

बिहार शरीफ में मीडिया के सवाल पर अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वे पहली बार नालंदा की धरती पर आए हैं और पूरे बिहार में नीतीश कुमार ने व्यापक विकास कार्य किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे खुद भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी जगह उनका बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा. इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन ही अनंत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था.

सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर क्या बोले?

सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां उनका आना-जाना लगा रहता है. बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ही केंद्रीय भूमिका में हैं और चाहे वे मुख्यमंत्री रहें या नहीं वास्तविक ताकत उनके पास ही रहेगी. इस तरह से अनंत सिंह की ओर से दिए गए इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

Also Read: कटिहार और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन