कटिहार और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

कटिहार-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Train News: कटिहार और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन के चलने से छपरा के लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी. ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी, आइए जानते हैं.
Bihar Train News: बिहार से नई दिल्ली के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. कटिहार और नई दिल्ली के बीच ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन छपरा के रास्ते होते हुए चलेगी. ऐसे में छपरा के आस-पास के लोगों को भी फायदा पहुंच सकेगा. गाड़ी नंबर 04074 नई दिल्ली-कटिहार स्पेशल ट्रेन 27 मार्च से चलेगी.
स्पेशल ट्रेन की क्या होगी टाइमिंग
ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, नई दिल्ली से ट्रेन दोपहर 1:45 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:15 छपरा पहुंचेगी. इसके बाद 7:30 बजे यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी होते हुए कटिहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04073 कटिहार-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटिहार से रात 9:30 बजे खुलेगी और अगले दिन छपरा सुबह 8:05 बजे पहुंची. छपरा के बाद यह ट्रेन बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज से होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा
इस ट्रेन के चलने से कटिहार और छपरा से दिल्ली के लिए सीधी सेवा यात्रियों को मिल सकेगी. ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कि टोटल 18 कोच होंगे. 6 जनरल, 8 स्लीपर, 2 एसी थर्ड क्लास और 2 एसएलआर कोच होंगे. लोगों की जरूरतों को देखते हुए ट्रेन के चलाने का फैसला लिया गया है.
पटना-कोलकाता के बीच 3 स्पेशल ट्रेन
इससे पहले तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला भी लिया गया था. पटना और कोलकाता के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को यह सुविधा अप्रैल से जून महीने तक मिलेगी. कहा जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की उमड़ने वाली भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
Also Read: बिहार में 48 घंटे बाद फिर गिरेगा पारा, बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










