बिहार में 48 घंटे बाद फिर गिरेगा पारा, बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: बिहार में 48 घंटों के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 मार्च को राज्य में मौसम बिगड़ा रह सकता है. तापमान में लगभग एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. अभी बारिश या फिर आंधी का दौर थमा हुआ है लेकिन तापमान में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं होने की वजह से गर्मी से राहत मिली हुई है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, इसके ठीक बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान में भी 48 घंटे के बाद गिरावट होने का पूर्वानुमान है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, लगभग जिलों में अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगा, लेकिन 48 घंटों के बाद एक बार फिर मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किशनगंज जिले के एक या दो जगहों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. लेकिन बाकी के जिलों का मौसम शुष्क बना रहा.
27 और 28 मार्च को अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 27 मार्च को कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरे बिहार में मौसम बिगड़े रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जबकि 28 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है.
28 मार्च को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, जहानाबाद, नवादा और गया में चेतावनी जारी की गई.

बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, राज्य में मौसम बिगड़ने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं का असर है. इसी की वजह से कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह पूरा सिस्टम 30 मार्च तक एक्टिव रह सकता है. बारिश की वजह से ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी.
Also Read: बिहार में CO-राजस्व अफसरों की लिस्ट हो रही तैयार, काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










