पटना: तेज रफ्तार बाइक ने इकलौते संतान को रौंदा, पिता-बोले बीस साल बाद हुआ था बेटे का जन्म
लहरिया कट बाइक चला रहे युवक और साइकिल से जा रहा मासूम
गर्दनीबाग की पंजाबी कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. पिता ने बताया कि 20 साल की मन्नतों के बाद यह इकलौता बेटा हुआ था.
Patna Road Accident : (आनंद सिंह कौशिक) : पटना जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र उत्कर्ष कुमार (8) की मौत हो गयी. उत्कर्ष सनोज कुमार का इकलौता बेटा था. वह रघुनाथ टोला स्थित स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
लहरिया कट बाइक चला रहे युवकों ने मारी टक्कर, दो धराए
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह छुट्टी होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे तीन युवकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया. बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर गये. दो युवकों ने बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आइजीआइएमएस रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी.
गर्दनीबाग की पंजाबी कॉलोनी में हादसा, एक आरोपी युवक फरार
पड़ोसी विवेक कुमार ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक करीब 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. हादसे के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया.
बाइक पर लगा था पुलिस का स्टिकर,
जिस बाइक से हादसा हुआ, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा था. बाइक के नंबर में 2884 अंक दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार के पिता बिहार पुलिस में हैं. ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि बाइक चला रहे विशाल कुमार और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. विशाल जहानाबाद जिले के नेवारी मखदुमपुर का रहने वाला है और वर्तमान में न्यू अलकापुरी रोड नंबर नौ में रहता है. फरार युवक की तलाश की जा रही है.
पिता का दर्द : 20 साल बाद मन्नतों से हुआ था बेटा
उत्कर्ष के पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में दुकान चलाते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. पिता ने बताया कि करीब 20 साल बाद काफी मन्नतों और पूजा-पाठ के बाद उत्कर्ष का जन्म हुआ था. वह परिवार का इकलौता चिराग था. मासूम की मौत से पंजाबी कॉलोनी में भी शोक का माहौल है.
Also Read:पटना: MLA बनने के बाद इस आवास में रहेंगे प्रशांत किशोर, जानिए किसके बने पड़ोसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










