बिहार में CO-राजस्व अफसरों की लिस्ट हो रही तैयार, काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की तैयारी

Published by :Preeti Dayal
Published at :26 Mar 2026 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Revenue Department list of CO revenue officers

विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री

Bihar Revenue Department: राजस्व विभाग के उन सीओ और अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है जो अल्टीमेटम देने के बावजूद काम पर नहीं लौटे हैं. हड़ताल कर रहे कर्मियों को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुधवार शाम तक ही काम पर लौटने की चेतावनी दी थी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल कर रहे कर्मियों को अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर हड़ताल कर रहे सीओ और राजस्व अफसर बुधवार शाम तक काम पर लौट आते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. ऐसे में अब उन कर्मियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है, जो अपने काम पर नहीं लौटे हैं.

सीओ-राजस्व अफसरों की तैयार हो रही लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से उन सीओ और राजस्व अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो बुधवार शाम तक काम पर नहीं लौटे हैं. संभावना जताई जा रही है कि कर्मियों को सस्पेंड किया जा सकता है या फिर इसके अलावा कोई अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. अब इंतजार विभाग के फैसले का किया जा रहा है.

मंत्री विजय सिन्हा ने किया था क्लियर

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह क्लियर किया था कि नियमों के खिलाफ जाकर किया गया यह विरोध प्रदर्शन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का 9 मार्च से सामूहिक अवकाश पर जाना प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा हो रही है.

विभाग के अपर सचिव ने क्या कहा था?

सरकार ने केवल चेतावनी ही नहीं दी है, बल्कि कार्रवाई का पूरा रोडमैप भी तैयार कर लिया है. विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज के ओर से जारी लेटर के अनुसार, निर्धारित समयसीमा के बाद भी काम से गायब रहने वाले कर्मियों पर ‘सेवा टूट’ की कार्रवाई हो सकती है. इसके अलावा उनके वेतन में कटौती और अन्य विभागीय जांच भी शुरू की जा सकती है.

Also Read: रामनवमी शोभायात्रा पर SP की रहेगी नजर, 1500 जवान तैनात, LED स्क्रीन पर कर सकेंगे लाइव दर्शन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन