रामनवमी शोभायात्रा पर SP की रहेगी नजर, 1500 जवान तैनात, LED स्क्रीन पर कर सकेंगे लाइव दर्शन

Published by :Preeti Dayal
Published at :26 Mar 2026 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2026 SP monitor shobhayatra Mahavir mandir

महावीर मंदिर

Ram Navami 2026: पटना में रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. शोभायात्रा पर एसपी खुद ही नजर रखेंगे. पटना में महावीर मंदिर के पट रात दो बजे ही खुल जायेंगे. इसके अलावा लोग एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

Ram Navami 2026: बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी. इससे पहले सुरक्षा को लेकर तैयारी कर ली गई है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसपी को शोभायात्रा जुलूस पर नजर रखने का आदेश दिया है.

मुख्यालय ने पिछले तीन सालों में रामनवमी के मौके पर हुए उपद्रव वाली जगहों को जैसे कि गया, रोहतास, नालंदा, दरभंगा, नवगछिया और खगड़िया पर खास नजर रखने को कहा है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने का आदेश जारी किया गया है.

पटना में LED स्क्रीन पर लाइव दर्शन

पटना में महावीर मंदिर के पट को गुरुवार की रात 2 बजे ही खोल दिया जाएगा. इसके बाद आरती खत्म होते ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जायेंगे. इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 20 बड़े एलईडी स्क्रीन मंदिर परिसर और बाहर लगाई गई है. इसके जरिए मंदिर के बाहर लाइन में खड़े श्रद्धालु भी लाइव दर्शन कर सकेंगे. श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जगह-जगह पानी, रोशनी, टॉयलेट, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है.

सुरक्षा को लेकर ऐसी है व्यवस्था

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार तीन लेयर में व्यवस्था लागू की गई है. मंदिर परिसर और उसके आस-पास काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनीटरिंग मॉडर्न कंट्रोल रूम से की जाएगी. महावीर मंदिर टीओपी को भी मॉनीटरिंग हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां पुलिस अधिकारी लगातार नजर रखेंगे.

पूरे शहर के धार्मिक जगहों पर ड्रोन से निगरानी

महावीर मंदिर के अलावा शहर के प्रमुख धार्मिक जगहों जैसे कि डाक बंगला चौराहा, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर और पटना सिटी के जल्ला हनुमान मंदिर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. सेंसिटिव इलाकों में पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रख रही है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शहर में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसमें अन्य जिलों से आए अतिरिक्त बल भी शामिल हैं.

Also Read: बिहार में BJP 8 दिनों तक मनाएगी स्थापना दिवस, जानिए हर एक दिन का शेड्यूल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन