नालंदा में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Updated at : 19 Mar 2026 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Nalanda-Car-Accident

कार की तस्वीर

Nalanda Accident: बिहार के नालंदा में एक खौफनाक सड़क हादसे ने दो होनहार इंजीनियरिंग छात्रों की जान ले ली. चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन

Nalanda Accident: बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो इंजीनियरिंग छात्रों की जान चली गई. इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना चंडी थाना इलाके के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच हुई. जानकारी के मुताबिक, एक कार काफी तेज रफ्तार में चंडी की ओर से आ रही थी. जैसे ही गाड़ी गौढ़ापर के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

दो छात्र की मौके पर मौत

इस दुर्घटना में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आशीष कुमार और राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी छात्र एक ही कॉलेज से जुड़े बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

क्या बोले प्रभारी

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है. चंडी थाना के प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना सामने आया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अफरा-तफरी का माहौल बन गया

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है और उनके घरों में शोक का माहौल है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सभी छात्र कहां जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन