आइजी पहुंचे एसपी ऑफिस, रेकॉर्डों की जांच

Updated at : 24 Dec 2015 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
आइजी पहुंचे एसपी ऑफिस, रेकॉर्डों की जांच

बिहारशरीफ : आइजी कुंदन कृष्णन ने बुधवार को नालंदा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया.इस मौके पर आइजी ने कार्यालय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच की.इसके अलावे जिले से पुलिस मुख्यालय भेजे गये कई तरह के प्रस्तावों से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया. आइजी द्वारा जिले के सभी आपराधिक घटनाओं […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : आइजी कुंदन कृष्णन ने बुधवार को नालंदा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया.इस मौके पर आइजी ने कार्यालय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच की.इसके अलावे जिले से पुलिस मुख्यालय भेजे गये कई तरह के प्रस्तावों से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया.

आइजी द्वारा जिले के सभी आपराधिक घटनाओं से संबंधित फाइलों का भी अध्ययन किया.अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश नालंदा के पुलिस अधीक्षक को दी.आइजी ने कहा कि हर हाल में अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाये.जिले में तैयार हो रहे पुलिस भवन थाने सहित अन्य पुलिस विभाग से संबंधित तैयार हो रहे भवनों की जानकारी ली.इस मौके पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन