आरोपित को लेकर आ रहे टेंपो को मारी टक्कर, तीन जख्मी

हरनौत : एनएच 31 पर वेना के पास गिरफ्तार अपराधी को लेकर आ रहे टेंपो में एक सवारी गाड़ी ने सोमवार की संध्या में टक्कर मार दी. इस घटना में कैदी रंधीर कुमार, दारोगा भोला प्रसाद व सिपाही सुनील कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज […]
हरनौत : एनएच 31 पर वेना के पास गिरफ्तार अपराधी को लेकर आ रहे टेंपो में एक सवारी गाड़ी ने सोमवार की संध्या में टक्कर मार दी. इस घटना में कैदी रंधीर कुमार, दारोगा भोला प्रसाद व सिपाही सुनील कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि हरनौत थाने के पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में रविवार को आरोपित रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तार रंधीर कुमार को पुलिस टेंपो से लेकर बिहारशरीफ जा रही थी. जैसे ही टेंपो वेना के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी (फोर्स) ने टेंपो में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कैदी रंधीर कुमार का सिर फट गया. कैदी के साथ रहे दारोगा भोला प्रसाद के पैर, हाथ व सिर में चोट लगी है. जबकि सिपाही सुनील कुमार का पैर टूट गया है. हरनौत के प्रभारी थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया है. सभी घायलों का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले गया है. सदर अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




