रोजेदारों का पांचवां रोजा संपन्न
Updated at : 24 Jun 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : पवित्र रमजान माह की लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. मंगलवार को पांचवां रोजा समाप्त हो गया. गरमी के बावजूद रोजेदार लगातार रोजा रखते जा रहे हैं. जिले की सभी मसजिदों में तराबीह पढ़ाये जाने का सिलसिला जारी है. इस मरतबा रमजान के मौके पर महंगाई का असर देखा जा रहा […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : पवित्र रमजान माह की लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. मंगलवार को पांचवां रोजा समाप्त हो गया. गरमी के बावजूद रोजेदार लगातार रोजा रखते जा रहे हैं.
जिले की सभी मसजिदों में तराबीह पढ़ाये जाने का सिलसिला जारी है. इस मरतबा रमजान के मौके पर महंगाई का असर देखा जा रहा है. रोजेदारों के इफ्तार में फलों की कमी दिख रही है.
दूसरी तरफ गरमी के बावजूद नन्हे रोजेदारों का भी हौसला बुलंद है. इधर तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से रोजेदारों को राहत मिली है. ज्ञात हो कि सभी रोजेदार सुबह तीन बज कर 23 मिनट तक सहरी खाते हैं और करीब शाम छह बज कर 46 मिनट तक उपवास में रोजा रखते हैं. और मगरीब का अजान सुन कर रोजेदार इफ्तार करते हैं. इफ्तार के बाद बाजारों में रोशन बहाल हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




