स्कूल में बांटे गये जूते व बिस्किट
Updated at : 24 Jun 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : बच्चे देश का भविष्य है. आज जरूरत है बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने की. किसी भी छात्र की सफलताओं के पीछे माता-पिता के अलावा शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है. ये बातें तुंगी प्राथमिकी विद्यालय में आयोजित जूता वितरण समारोह के दौरान नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम के अध्यक्ष सह […]
विज्ञापन
सिलाव (नालंदा) : बच्चे देश का भविष्य है. आज जरूरत है बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने की. किसी भी छात्र की सफलताओं के पीछे माता-पिता के अलावा शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है.
ये बातें तुंगी प्राथमिकी विद्यालय में आयोजित जूता वितरण समारोह के दौरान नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम के अध्यक्ष सह समाज सेवी अमित कुमार पासवान ने कहीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी किसान-मजदूर बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. आज भी स्कूल में बच्चों के पैरों में पहनने के लिए न तो चप्पल है न तो जूते.
इसी कमी को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं ने सर्वे करा कर जूते का वितरण किया जायेगा. इस अवसर पर आश्रम के सचिव बबिता कुमारी, अमित कुमार सिंह, रमेश कुमार पान, गोपाल भदानी, प्राचार्य रामलखन मोची, राजू कुमार, संतोष कुमार, अजीत पांडेय, सुनील कुमार सिंह, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




