मोबाइल फोन के लिए पिता-पुत्र की पिटाई
Updated at : 16 Jun 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए सदर में भरती कराया गया नगर थाने में मामला दर्ज बिहारशरीफ (नालंदा) : मोबाइल फोन के लिए सगे-संबंधियों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी. घटना सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के अजीज घाट मुहल्ले में घटी. बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी प्रमोद चौधरी के पुत्र गौतम कुमार का अपने […]
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए सदर में भरती कराया गया
नगर थाने में मामला दर्ज
बिहारशरीफ (नालंदा) : मोबाइल फोन के लिए सगे-संबंधियों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी. घटना सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के अजीज घाट मुहल्ले में घटी. बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी प्रमोद चौधरी के पुत्र गौतम कुमार का अपने रिश्ते में लगनेवाले भाई से मोबाइल फोन को लेकर विवाद चला रहा था.
युवक का आरोप है कि उसका रिश्ते में लगनेवाला भाई उसका खुद का मोबाइल लौटाने के एवज में उससे रुपये की मांग कर रहा था. सोमवार को वह अपने दूसरे रिश्तेदारों के साथ घर में घुस कर मारपीट की. बीच-बचाव करने आये गौतम के पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इस संबंध में नगर थाने में एक कांड दर्ज किया गया है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




