महिला मुखिया की पिटाई,मांगी रंगदारी
Updated at : 12 Jun 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव : प्रखंड के धरहरा पंचायत के महिला मुखिया से दबंगों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर जाने से मार देने की धमकी दी है. इस संबंध में सिलाव थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला मुखिया सुनैना देवी ने बताया कि गांव के ही दबंग […]
विज्ञापन
सिलाव : प्रखंड के धरहरा पंचायत के महिला मुखिया से दबंगों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर जाने से मार देने की धमकी दी है. इस संबंध में सिलाव थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
महिला मुखिया सुनैना देवी ने बताया कि गांव के ही दबंग शंकर दयाल,जितेंद्र व चंदन मेरे घर आये और कहा कि इस पंचायत में जो भी काम होगा वह हम करायेंगे. जब मना किया जो रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे.
जब उन्हें घर से जाने को कहा तो वे मारपीट करने लगा. जब मेरे पति छुड़ाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. महिला मुखिया ने बताया कि हमलोग किसी तरह भाग कर सिलाव थाने गये, जहां इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




