जिले के दर्जन भर कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स उपलब्ध
Updated at : 03 Jun 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

12वीं के बाद वोकेशनल कोर्स कर संवारें अपना कैरियर नालंदा कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू बिहारशरीफ : 12 वीं के बाद विद्यार्थियों को अपना कैरियर बनाने के बहुत सारे दरवाजे एक साथ खुल जाते हैं. विद्यार्थियों के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होने के कारण यहां विद्यार्थियों को बहुत सोच-समझ कर अपना आगे का […]
विज्ञापन
12वीं के बाद वोकेशनल कोर्स कर संवारें अपना कैरियर
नालंदा कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
बिहारशरीफ : 12 वीं के बाद विद्यार्थियों को अपना कैरियर बनाने के बहुत सारे दरवाजे एक साथ खुल जाते हैं. विद्यार्थियों के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होने के कारण यहां विद्यार्थियों को बहुत सोच-समझ कर अपना आगे का रास्ता चुनना चाहिए. 12वीं के विज्ञान, कला तथा वाणिज्य का रिजल्ट आ जाने के कारण अब वे अपनी मंजिल तय कर उसके हिसाब से तैयारी करें.
यहां विद्यार्थी अपने मित्रों अथवा रिश्तेदारों की देखा-देखी न कर अपनी क्षमताओं तथा रुचि का ध्यान रखते हुए अपने कैरियर पर ध्यान दें. विभिन्न विद्यार्थियों में अलग-अलग क्षमताएं होती हैं.
उनकी रुचियां भी अलग होती हैं. इसलिए बिना किसी की नकल किये अथवा एक ही बार बहुत बड़ा लक्ष्य रखने की गलती करने से विद्यार्थियों को बाद में बड़ी कठिनाई आती है. ऐसे में वे अपने गलत चुनाव पर पछताने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं. 12वीं के बाद जहां सामान्य विद्यार्थी सीधे स्नातक की पढ़ाई में लग जाते हैं. वहीं, विज्ञान संकाय के विद्यार्थी डॉक्टर तथा इंजीनियर बनने की राह पर संघर्षरत हो जाते हैं. अच्छी तैयारी तथा उचित मार्गदर्शन मिलने पर उन्हें सफलता भी मिलती है.
वोकेशनल कोर्स से बनाएं अपना कैरियर: विगत एक दशक से शिक्षा में भारी बदलाव हुए है. खासकर वोकेशनल कोर्स ने सामान्य शिक्षा की दिशा ही बदल दी है. विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में आज वोकेशनल कोर्स का महत्वपूर्ण योगदान है.
जिले में दर्जन भर से अधिक अंगीभूत तथा संबंधन प्राप्त महाविद्यालयों में कई प्रकार के वोकेशनल कोर्स पढ़ाये जाते हैं. इन महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा कर विभिन्न सरकारी तथा निजी सेवाओं में योगदान कर रहे हैं. इन विषयों में विद्यार्थियों का रुझान भी तेजी से बढ़ा है.
नालंदा कॉलेज में संचालित हैं कई कोर्स:जिले के सबसे पुराने व मगध विश्वविद्यालय बोध गया कि अंगीभूत इकाई नालंदा कॉलेज में कई वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है. यहां से हर वर्ष सैंकड़ों विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के कोर्स कर अपना कैरियर संवार रहे हैं.
महाविद्यालय द्वारा वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए अलग से भवन तथा अन्य संसाधन जुटाये गये हैं. इन विषयों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक भी नियुक्त है. यहां बीसीए में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को एडमिशन टेस्ट भी देना पड़ता है. जबकि अन्य विषयों में साक्षात्कार के आधार पर नामांकन लिया जाता है.
क्या कहते हैं प्राचार्य
विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने में वोकेशनल कोर्स का महत्वपूर्ण योगदान है. महाविद्यालय में इनकी पढ़ाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
डॉ सच्चिदानंद सिंह, प्राचार्य, नालंदा कॉलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




