भूमि विवाद में कुदाल से काट कर पिता की हत्या

Updated at : 30 May 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में कुदाल से काट कर पिता की हत्या

बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद के मामले को तूल देते हुए एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कुदाल से काट कर दी.घटना के बाद आरोपित पुत्र मौके से फरार हो गया.घटना जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात्रि हुई. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद के मामले को तूल देते हुए एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कुदाल से काट कर दी.घटना के बाद आरोपित पुत्र मौके से फरार हो गया.घटना जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात्रि हुई.
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपित पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी सीताराम पंडित का अपने बड़े पुत्र लक्ष्मण पंडित से घर की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था.
इस बात को लेकर कई बार पिता-पुत्र के बीच बात-विवाद होता रहता था.मृतक के छोटे पुत्र गणोश पंडित ने सदर अस्पताल में बताया कि गुरुवार की देर रात्रि पिता जी घर में ही कुछ काम कर रहे थे,इसी बीच उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंच कर संपत्ति की बात करते हुए झगड़ने लगा.पिता के लाख मना करने के बावजूद वह तेज आवाज में पिता को मारने की धमकियां दे रहा था.बात इतनी बढ़ गयी कि पिता के पास रहे एक कुदाल को छीन कर भाई ने पिता के सिर व शरीर के दूसरे स्थानों पर कई वार कर दिये.घटना के बाद पिता की मौत मौके पर ही हो गयी.
पीड़ित परिजनों द्वारा इस बात की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गयी.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी पीड़ित परिजनों से ली है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर गिरियक थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात संज्ञान में आया है कि सीताराम ने दो शादियां कर रखी थीं. संपत्ति को लेकर आये दिन घर में पुत्र से विवाद होता रहता था.
इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.सभी आरोपित फिलहाल फरार हैं. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन