सात जून को चलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अभियान
Updated at : 27 May 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जागरूकता एवं उन्हें वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने एवं सुधार करवाने के लिए जिले में सघन कार्यक्रम चलाया जायेगा. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अगला विशेष अभियान सात जून को होगा. 13 जून तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेगी. जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जागरूकता एवं उन्हें वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने एवं सुधार करवाने के लिए जिले में सघन कार्यक्रम चलाया जायेगा. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अगला विशेष अभियान सात जून को होगा.
13 जून तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेगी. जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला के अलावे सोशल मीडिया का भी पूरा प्रयोग होगा. प्रत्येक सप्ताह किसी एक विभाग द्वारा पूरे जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा. सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि दो दिनों के अंदर अपने-अपने बूथों से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा.
जिला स्वीप कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी रचना पाटील ने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठनों सहित समाज के सभी वर्गो के लोगों को व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाये. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद, आत्मा परियोजना निदेशक मो इस्माइल, डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




