लाखों की तैयार गेहूं की फसल जल कर हुई राख

Updated at : 09 Apr 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की तैयार गेहूं की फसल जल कर हुई राख

बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर बीस बिगहा में लगा गेहूं का तैयार फसल जल कर राख हो गया.घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-अस्थावां मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क पर उग्र प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे थे.उग्र ग्रामीण इस घटना के पीछे किसी की […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर बीस बिगहा में लगा गेहूं का तैयार फसल जल कर राख हो गया.घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-अस्थावां मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया.
सड़क पर उग्र प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे थे.उग्र ग्रामीण इस घटना के पीछे किसी की साजिश की बात कह रहे थे.उनका कहना था कि एक सोची-समझी साजिश के तहत किसी के द्वारा सुलगती बीड़ी गेहूं के खेत में फेंक दिया गया है.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराया.
सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि इस तरह की घटना के पीछे कुछ खास लोग जुटे हैं,जो जान बूझ कर उक्त घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उन शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है,जिनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है.
अधिकारियों के विशेष आश्वासन के बाद ही लोग सड़क से हटे.आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इससे पूर्व गेहूं की पूरी फसल जल कर राख हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन