पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, बोले- हम कुछ जानते ही नहीं

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह, विधायक

Bihar Politics: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है. यह जिम्मेदारी मिलने पर उनका कहना है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है. हाल ही में बिहार विधानसभा की समितियों का गठन किया गया था.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नए फाइनेंशियल इयर की शुरुआत से पहले प्रशासनिक पहल की गई. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद 19 अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया. इसमें से मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनंत सिंह ने क्या दिया बयान?

यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मीडिया ने उनसे बातचीत की. अनंत सिंह से पूछा गया कि उन्होंने पर्यावरण को लेकर क्या कुछ सोचा है. इस पर अनंत सिंह ने कहा, ‘ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं. हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं. कुछ पता नहीं.’ अनंत सिंह मुखर होकर जवाब देने के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में कैमरे पर उनका यह बयान चर्चा में आ गया है.

23 मार्च को जेल से निकले थे बाहर

अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में 23 मार्च को जेल से बाहर आएं थे. जैसे ही वे जेल से बाहर निकले, समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन में बदल गया. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उनके समर्थकों ने इस मौके को जश्न में तब्‍दील कर दिया था. इसके बाद बिहार के सीएम फेस से लेकर कई मुद्दों पर कैमरे के सामने उन्होंने बयान दिए.

कब तक रहेगा समितियों का कार्यकाल?

जानकारी के मुताबिक, इन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगा. इसमें बाहुबली छवि वाले नेताओं को जगह दी गई. अनंत सिंह के अलावा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी समिति का चेयरमैन बनाया गया है. इसके अलावा भी कई चर्चित चेहरे भी इस समिति में शामिल हैं.

Also Read: CCTV फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए नालंदा में भगदड़ के दौरान क्या हुआ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन