बीवी को कमरे में बंद कर पीटा

Updated at : 08 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
बीवी को कमरे में बंद कर पीटा

बिहारशरीफ (नालंदा) : एक सनक मिजाज पति ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर जम कर पिटाई लगा दी. पति द्वारा ईंट के प्रहार से उसके दाहिने हाथ तक को तोड़ डाला, इससे भी उसका मन नहीं भरा. उसने उसे घर के कमरे में भूखे-प्यासे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाये रखा. घटना सरमेरा […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : एक सनक मिजाज पति ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर जम कर पिटाई लगा दी. पति द्वारा ईंट के प्रहार से उसके दाहिने हाथ तक को तोड़ डाला, इससे भी उसका मन नहीं भरा. उसने उसे घर के कमरे में भूखे-प्यासे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाये रखा. घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी घड़ीयारी गांव की है.
मंगलवार की सुबह किसी तरह पति के चंगुल से मुक्त होकर महिला अपनी ससुराल से करीब 15 किलोमीटर पैदल चल कर थाने पहुंच कर अपनी आपबीती सुनायी. पति की इस करतूत को सुन कर पुलिस भी सन्न रह गयी. पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा है. घटना की जानकारी देते हुए गुड़िया बताती है कि करीब 15 माह पूर्व गांव निवासी अदालत महतो ने उससे प्रेम विवाह किया था. वह पहले से शादीशुदा है. गत वर्ष उसकी सौतन ने उसे गोली मार दी थी.
इस मामले में सौतन को जेल हुआ था. सोमवार को उसका पति कहीं से घूम कर आया और अचानक उसके साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ तोड़ डाले. कमरे में बंधक बना दिया गया. सरमेरा थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि इस मामले में पति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित पति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन