बिहारशरीफ : नहीं बनी बात, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : जदयू कार्यकर्ता जितेंद्र यादव के शव के पोस्टमार्टम में देरी करने पर अस्थावां के विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने शनिवार को रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला शांत नहीं हुआ है़ दूसरे दिन रविवार को भी सदर अस्पताल के चिकित्सक व अन्य कर्मी हड़ताल पर रहे. शनिवार की रात […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : जदयू कार्यकर्ता जितेंद्र यादव के शव के पोस्टमार्टम में देरी करने पर अस्थावां के विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने शनिवार को रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला शांत नहीं हुआ है़
दूसरे दिन रविवार को भी सदर अस्पताल के चिकित्सक व अन्य कर्मी हड़ताल पर रहे. शनिवार की रात उपविकास आयुक्त राकेश कुमार एवं सदर एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल हड़ताली चिकित्सकों से बात करने सदर अस्पताल के लिए पहुंचे.
इसके बाद चिकित्सकों के साथ दोनों अधिकारियों ने कुछ देर बैठक की. बैठक में अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ कृष्णा प्रसाद भी मौजूद रहीं, लेकिन हड़ताल से लौटने पर चिकित्सक राजी नहीं हुए. उपाधीक्षक डॉ कृष्णा ने बताया कि हड़ताली चिकित्सकों का कहना है कि वह विधायक द्वारा सिविल सर्जन डॉ बाल मुकुंद चौधरी एवं डॉ पवन व डॉ अनिल के साथ दुव्यर्वहार किये जाने से काफी आहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




