नालंदा में तीन तस्कर धराये, असलहा बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 4:27 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ/पटना : जमीन के ब्रोकर के घर में शुक्रवार को हथियारों की डील हो रही थी. इसी दौरान पटना से पहुंची एसटीएफ, डीआइयू व नालंदा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जमीन के ब्रोकर शंकर महतो के साथ हथियार के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें नालंदा के उदय कुमार उर्फ सुनील कुमार, नवादा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/पटना : जमीन के ब्रोकर के घर में शुक्रवार को हथियारों की डील हो रही थी. इसी दौरान पटना से पहुंची एसटीएफ, डीआइयू व नालंदा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जमीन के ब्रोकर शंकर महतो के साथ हथियार के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

इनमें नालंदा के उदय कुमार उर्फ सुनील कुमार, नवादा के चंचल कुमार उर्फ पपलू व राकेश कुमार शामिल हैं. इसकी जानकारी एसपी नीलेश ने दी. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 315 बोर के तीन देसी कट्टे, .32 बोर का एक देसी रिवॉल्वर, 55 गोलियां, 9200 रुपये, चार मोबाइल एवं दो बाइकों को बरामद किया गया है.
मधेपुरा का सुनील भी पकड़ाया : एसटीएफ ने मधेपुरा के कई थानों में हत्या लूट और डकैती के कई मामलों में फरार चल रहे सुनील सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ के एसपी ने बताया कि सुनील सिंह को भी एसओजी-वन ने मधेपुरा से गिरफ्तार किया. वह पुलिस से बचने के लिए कमांडो की वर्दी पहनकर रहता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन