सोहसराय में हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सब्जी बेचने जा रहे तीन किसान घायल

अस्पताल में भर्ती घायल किसान
Nalanda News: नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर बस स्टॉप के पास शनिवार सुबह एक हाईवा ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए.
Nalanda News (सुनील कुमार की रिपोर्ट): नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर बस स्टॉप के समीप शनिवार सुबह 6:30 के करीब एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों की पहचान मूसेपुर गांव निवासी वीरेश यादव, पचासा गांव निवासी सुधीर कुमार तथा सोहडी मोहल्ला निवासी सोमन महतो के रूप में की गई है.
सब्जी बेचने जा रहे थे बाजार
अस्पताल में भर्ती एक घायल किसान ने शनिवार की सुबह 7:30 बजे के करीब घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी ई-रिक्शा पर अपनी सब्जियां लादकर बाजार समिति सब्जी बेचने जा रहे थे. इसी दौरान आशा नगर बस स्टॉप के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. इसके कारण ई-रिक्शा पर सवार तीनों किसान मुख्य सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.
मॉडल अस्पताल में इलाज जारी
इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अदम्य तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायलों के परिजनों को मामले की सूचना दी. इसके साथ ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया. वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में तीनों का इलाज चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थाना की पुलिस टीम भी त्वरित रूप से मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भिजवाया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










