नालंदा विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती. पॉडकास्ट स्टूडियो और AV एडिटर के लिए सुनहरा अवसर. 30 जुलाई तक करें आवेदन

Author Kanchan kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
नालंदा विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती. पॉडकास्ट स्टूडियो और AV एडिटर के लिए सुनहरा अवसर. 30 जुलाई तक करें आवेदन

नालंदा विश्वविद्यालय में पॉडकास्ट स्टूडियो और AV एडिटर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Biharsharif News : विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ने मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग एवं ऑडियो-विजुअल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी पेशेवरों के लिए गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर संविदा आधारित भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. विश्वविद्यालय ने पॉडकास्ट स्टूडियो संचालन और ऑडियो-वीडियो एडिटिंग से जुड़े दो महत्वपूर्ण पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती विज्ञापन संख्या NU/NT/Job/Jul/2026 के तहत की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को अनुभव एवं योग्यता के आधार पर आकर्षक एवं नेगोशिएबल वेतन दिया जाएगा. आवेदन केवल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. पॉडकास्ट स्टूडियो के लिए तकनीकी सहायक की होगी नियुक्ति विश्वविद्यालय ने Technical Assistant (Podcast Studio & Audio-Visual Systems) के एक पद पर भर्ती निकाली है. इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक./बी.ई. अथवा मास कम्युनिकेशन में स्नातक के साथ ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी, ऑडियो इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या मल्टीमीडिया प्रोडक्शन में मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र होना आवश्यक है. साथ ही पॉडकास्ट, टेलीविजन, रिकॉर्डिंग स्टूडियो या मल्टीमीडिया प्रोडक्शन से जुड़े क्षेत्र में कम-से-कम पांच वर्षों का व्यावहारिक अनुभव अनिवार्य रखा गया है. इन तकनीकी दक्षताओं को दी जाएगी प्राथमिकता इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को प्रोफेशनल ऑडियो मिक्सर एवं कंसोल संचालन, PTZ, ब्रॉडकास्ट एवं DSLR कैमरों का संचालन, लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो स्विचिंग, ग्रीन स्क्रीन, स्टूडियो लाइटिंग तथा ऑडियो-विजुअल उपकरणों की बेसिक ट्रबलशूटिंग का अनुभव होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के पॉडकास्ट स्टूडियो का संचालन करेंगे तथा व्याख्यान, इंटरव्यू, रिकॉर्डिंग और लाइव एवं हाइब्रिड कार्यक्रमों का तकनीकी प्रबंधन संभालेंगे. AV एडिटर के लिए भी निकली भर्ती विश्वविद्यालय ने Technical Assistant (AV Editor) के एक पद पर भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए ग्राफिक डिजाइन, मल्टीमीडिया, विजुअल कम्युनिकेशन, एनीमेशन, मास कम्युनिकेशन, बीसीए, एमसीए या बी.टेक. (सीएसई, आईटी, ईसीई, ईईई) की योग्यता निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी के पास ऑडियो-वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल ब्रांडिंग या वेबसाइट कंटेंट मैनेजमेंट में कम-से-कम पांच वर्षों का अनुभव होना चाहिए. इन सॉफ्टवेयर का अनुभव होना जरूरी AV एडिटर पद के लिए Adobe Photoshop, Adobe Illustrator, Adobe Premiere Pro, Final Cut Pro (FCP) सहित आधुनिक वीडियो एवं ऑडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान अनिवार्य है. साथ ही फोटोग्राफी एवं फोटो-वीडियो एडिटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. ऐसे करें आवेदन विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है. अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर उसे कंप्यूटर पर MS Word (.doc/.docx) प्रारूप में भरना होगा. इसके बाद सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र एवं अनुभव प्रमाणपत्रों को उच्च गुणवत्ता में स्कैन कर एक ही PDF फाइल तैयार करनी होगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल स्कैनर से तैयार दस्तावेज अथवा हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन भेजते समय ईमेल के Subject में संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा. ईमेल की बॉडी में संक्षिप्त कवर लेटर देना होगा तथा भरा हुआ आवेदन प्रपत्र और दस्तावेजों की PDF फाइल संलग्न करनी होगी. सभी आवेदन 30 जुलाई 2026 तक [email protected] पर भेजने होंगे. चयन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी. आवश्यकता के अनुसार साक्षात्कार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आयोजित किया जा सकता है. महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में संस्थान. नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर विज्ञापन संख्या. NU/NT/Job/Jul/2026 पद. Technical Assistant (Podcast Studio & Audio-Visual Systems) एवं Technical Assistant (AV Editor) कुल रिक्तियां. 02 नियुक्ति का प्रकार. संविदा आधारित अनुभव. न्यूनतम 5 वर्ष वेतन. योग्यता एवं अनुभव के आधार पर नेगोशिएबल आवेदन की अंतिम तिथि. 30 जुलाई 2026 आवेदन का माध्यम. ईमेल ईमेल. [email protected] यह भर्ती मीडिया, डिजिटल कंटेंट, पॉडकास्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और ऑडियो-विजुअल तकनीक के क्षेत्र में कार्यरत अनुभवी युवाओं के लिए नालंदा विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन