सूखे कुएं में गिरे बच्चे को निकालने गये दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा बेहोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 11:36 PM
राजगीर (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव में रविवार की सुबह घर के अंदर सूखे कुएं में गिरे बच्चे मोनू कुमार को निकालने के दौरान गैस से दम घुटने से 40 वर्षीय किसान अश्विंद कुमार की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई 30 वर्षीय पीयूष अर्धबेहोशी की स्थिति में आ गया. ग्रामीण बबलू […]
राजगीर (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव में रविवार की सुबह घर के अंदर सूखे कुएं में गिरे बच्चे मोनू कुमार को निकालने के दौरान गैस से दम घुटने से 40 वर्षीय किसान अश्विंद कुमार की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई 30 वर्षीय पीयूष अर्धबेहोशी की स्थिति में आ गया. ग्रामीण बबलू सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वीरबल सिंह का 12 वर्षीया बेटा मोनू कुमार अचानक घर के बरामदे में स्थित कुएं में फिसलकर गिर पड़ा. शोर सुनकर आसपास लोग एकत्रित हो गये.
इसी दौरान मोनू को बचाने के लिए भोला सिंह के दोनों बेटे अश्विंद कुमार व पीयूष कुएं में उतर गये. कुआं सूखा होने के कारण उसमें गैस भरा था, जिससे अंदर जाते ही अश्विंद कुमार बेहोश हो गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. वहीं, पीयूष कुमार और मोनू कुमार को अचेतावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज किया गया. दोनों की हालत ठीक बतायी जाती है. सूचना पर एसडीओ संजय कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र व इलाज कर रहे डॉक्टर राजनंदन प्रसाद से मरीज की हालत की जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि कुआं सूखा होने के कारण अंदर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भरा था, जिससे अश्विंद का दम घुट गया और मौत हो गयी.
कुएं से बच्चे को निकालने के लिए अग्निशामक दस्ता को भी सूचना दी गयी. हालांकि जब तक अग्निशामक दस्ता गांव में पहुंचता तब तक ग्रामीणों ने सीढ़ी की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










