उपद्रव मामले में 34 नामजद व 500 अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated at : 08 Jul 2018 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
उपद्रव मामले में 34 नामजद व 500 अज्ञात पर प्राथमिकी

युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शुक्रवार को हुआ था हंगामा 25 गिरफ्तार उपद्रवियों को भेजा गया जेल एसपी के निर्देश पर बिहार थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी बिहारशरीफ : युवक की गोली मारकर हत्या के बाद उपद्रव करने, 11 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को बंधक बनाने व जख्मी करने, हत्यारोपी युवक […]

विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शुक्रवार को हुआ था हंगामा

25 गिरफ्तार उपद्रवियों को भेजा गया जेल
एसपी के निर्देश पर बिहार थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : युवक की गोली मारकर हत्या के बाद उपद्रव करने, 11 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को बंधक बनाने व जख्मी करने, हत्यारोपी युवक को पीट- पीटकर अधमरा करने व विधि व्यवस्था को बिगाड़ने के मामले में 34 को नामजद एवं 500 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका के निर्देश पर यह प्राथमिकी बिहार थाने में दर्ज की गयी है. एसपी ने बताया कि प्राथमिकी में 34 नामजद में से अबतक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी गिरफ्तार उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है. शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
महलपर में दिखी चहल पहल : घटना एवं उपद्रव के अगले दिन शनिवार को महलपर बाजार की सभी दुकानें आम दिनों की तरह खुली. शैक्षणिक संस्थानों में ससमय बच्चे पहुंचे. सड़कों पर छायी बीरानगी की जगह खूब चहल पहल दिखी. रिक्शा ठेला व वाहनें भी चली. हालांकि घर की घटना की चर्चा लोग करते देखे गये. सब्जी- फल मंडी में भी ग्राहक दिखे. इधर, बिहार थानाध्यक्ष आरके मजूमदार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से घटनास्थल एवं इसके आसपास पुलिस बल को लगाया गया था. माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है. उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है.
कब, कैसे और क्यों हुई थी घटना
शुक्रवार की सुबह महलपर मोहल्ले में बिहार थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी दिवाकर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस आरोप में धराये दीपनगर थाना क्षेत्र के दारोगा बिगहा गांव निवासी रजनीकांत कुमार सिंह को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीट- पीटकर अधमरा कर दिया था. एक मकान के दरवाजे को तोड़कर उपद्रवी अंदर जा घुसे थे. इसके बाद मकान की छत से हत्यारोपित युवक एवं इसे बचाने गये एक पुलिस जवान को उठाकर नीचे फेंक दिया था. आक्रोशित लोगों ने उपद्रव मचाते हुए 11 पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था. छह बाइकों को आग के हवाले कर दिया था. जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन