Muzaffarpur : टेंपो की ठोकर से घायल युवक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 10:02 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : टेंपो की ठोकर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन

साहेबगंज. टेंपो की ठोकर से घायल नवानगर निजामत निवासी विनोद पासवान (42) की रविवार को मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो मौत गयी. वे बीते शनिवार की रात बाइक से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में ठोकर मार दी थी. युवक प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. दो पुत्र के पिता थे. पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया़ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोग ढांढ़स बंधा रहे थे. घटना पर राजद नेता पृथ्वीनाथ राय व शिक्षक सदन पासवान ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन