ePaper

निर्माणाधीन फैक्ट्री में शव रख मुआवजे के लिए हंगामा

Updated at : 22 May 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन फैक्ट्री में शव रख मुआवजे के लिए हंगामा

निर्माणाधीन फैक्ट्री में शव रख मुआवजे के लिए हंगामा

विज्ञापन

:: मुरारपुर फ़ूड पार्क में करेंट लगने से युवक के मौत का मामला :: दे र शाम तक मुआवजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जारी थी वार्ता प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर के मुरारपुर स्थित मेगा फ़ूड पार्क में बुधवार को करेंट की चपेट में आने से चालक सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना के बुढ़ानपुर निवासी महताब आलम की मौत हो गयी थी. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर निर्माणाधीन फैक्ट्री पहुंचे. परिजन सहित अन्य लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना के बाद बरुराज पुलिस मौके पर पहुंची. पूर्व प्रखंड प्रमुख फिरोज अंसारी, तौकीर सिद्दीकी, परसौनीनाथ पंचायत के उप मुखिया भी मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को देख निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी कार्यालय छोड़कर मौके से निकल गये. आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक गरीब परिवार से आता है. मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. कंपनी को उसके परिवार को आर्थिक मदद करना चाहिए. लोगों का आरोप था कि कम्पनी की गलती से महताब करंट की चपेट में आया. देर शाम थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पहल पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गये. परन्तु दे र शाम तक उक्त मामले में मृतक के परिजन को मुआवजे की राशि देने की प्रक्रिया पर दोनों पक्षों में वार्ता जारी थी. जानकारी हो कि बुधवार के दिन काम करने के दौरान जेसीबी का चालक महताब आलम करेंट की चपेट में आ गया था. इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी. बरुराज थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मामले में अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है. शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन अपने साथ ले गये हैं. मड़वन में करेंट से एक व्यक्ति की मौत मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के बथना में गुरुवार की देर शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत बिजली के जर्जर तार के संपर्क में आने पर हो गयी. बिजली के जर्जर तार कटे होने के कारण हो गया. मृत व्यक्ति की पहचान मछु राम के रूप में की गयी है. बताया गया है कि मछु राम घास काटने के लिये तिरहुत नहर के बांध पर पहुंचा था. वहीं घास काटने के दौरान बिजली के पोल से सटे एक नंगे तार लटका हुआ था जिसमें सटते ही करेंट की चपेट में आने से वह गिर पड़ा. मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राय ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. दारोगा कृष्णकांत मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया. बिजली विभाग के जेई राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन