ePaper

ओपीडी में पर्ची कटाने को लेकर दो मरीजों में मारपीट, बंद हुआ काउंटर

Updated at : 06 Oct 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
ओपीडी में पर्ची कटाने को लेकर दो मरीजों में मारपीट, बंद हुआ काउंटर

ओपीडी में पर्ची कटाने को लेकर दो मरीजों में मारपीट, बंद हुआ काउंटर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बदल रहे मौसम को लेकर लोगों में बीमारियों की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में मॉडल अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. सोमवार को भी मरीजों की भीड़ अधिक थी. ऐसे में लाइन लगे मरीज पर्ची कटाने के लिये आपस में भी उलझ रहे थे. कुछ देर बाद मरीजों को कहा गया कि लिंक फेल हो गया है. इस कारण पर्ची कटना बंद हो गया. मरीज के परिजनों ने काउंटर पर चढ़ कर हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि एक काउंटर चल रहा है. ऐसे में हर आधे घंटे में लिंक फेल हो रहा है. इसी बीच रमण कुमार नामक मरीज के परिजन लाइन में घुस पर्ची कटाने की कोशिश की. पीछे लाइन में लगे एक ओर मरीज के परिजन आकाश कुमार ने उसका विरोध िया. इसी बात पर दोनों के बीच बकझक शुरू हो गई. कुछ ही देर बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी. उसके बाद काउंटर को बद कर दिया गया. सुरक्षा गार्ड के हस्तक्षेप पर मामले को शांत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Dipu

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन