Muzaffarpur News: जिला भू-अर्जन कार्यालय की छत की सीलिंग टूटी, महिला कर्मी की टेबल पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 26 May 2026 11:15 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिला भू-अर्जन कार्यालय की छत की सीलिंग टूटी, महिला कर्मी की टेबल पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला भू-अर्जन कार्यालय में सोमवार रात छत की फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर गई. मलबा महिला कर्मी की टेबल पर बिखरा मिला. रात में कार्यालय बंद होने से बड़ा हादसा टला.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. कार्यालय के एक कमरे की छत की फॉल्स सीलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई. राहत की बात यह रही कि यह घटना रात के वक्त हुई जब कार्यालय पूरी तरह बंद था. अगर यह हादसा वर्किंग आवर में हुआ होता, तो किसी कर्मचारी की जान पर बन सकती थी .

सुबह ताला खोलते ही उड़े कर्मियों के होश

मंगलवार की सुबह जब रोजाना की तरह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़गए. छत की सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे नीचे टेबल-कुर्सी पर गिरा हुआ था. जिस जगह पर यह भारी-भरकम मलबा गिरा, वहां एक महिला कर्मी बैठती हैं. उनकी पूरी टेबल और कुर्सी सीलिंग के बड़े-बड़े टुकड़ों से पटी पड़ीथी. गनीमत रही कि रात में वहां कोई मौजूद नहीं था .

जर्जर भवन को छुपाने के लिए बनाई गई थी सीलिंग, दहशत में कर्मी

इस हादसे के बाद मंगलवार को पूरे दिन कार्यालय के कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा. सुरक्षा के लिहाज से उस प्रभावित जगह को खाली रखा गया. घटना की जानकारी तुरंत जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दी गई, जिसके बाद मरम्मत की कवायद शुरू की गई है .विदित हो कि कार्यालय का यह भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है. बरसात में छत से पानी टपकने की समस्या को छुपाने के लिए यहां फॉल्स सीलिंग कराई गई थी. अब पानी के रिसाव से कमजोर होकर यह सीलिंग भी गिरने लगी है, जिससे कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरे हुए हैं .

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन