आरिजपुर राघो में आग लगने से दो घर जले

Updated at : 29 Apr 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
आरिजपुर राघो में आग लगने से दो घर जले

रजला पंचायत के आरिजपुर राघो गांव में रविवार को आग लगने से दो घर जल गये. घटना में रामावतार ठाकुर और अरुण ठाकुर के घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, चौकी समेत अन्य सामान जल गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी

रजला पंचायत के आरिजपुर राघो गांव में रविवार को आग लगने से दो घर जल गये. घटना में रामावतार ठाकुर और अरुण ठाकुर के घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, चौकी समेत अन्य सामान जल गये. इसमें करीब एक लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है. मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि बंटी कुमार ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इससे पास के घर आग की चपेट में आने से बच गये. घटना की सूचना फकुली थाना और सीओ को भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन