ePaper

Train IRCTC Status: नये रास्ते से चलेंगी सप्तक्रांति, वैशाली और गरीब रथ समेत ये सात ट्रेनें, रूट चार्ट जारी

Updated at : 02 Jul 2024 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
train

त्यौहार में धनबाद से कोयंबटूर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Train IRCTC Status: बिहार और उत्तर प्रदेश से दिल्ली रूट पर चलवने वालीं कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है. इस कारण मुजफ्फरपुर से रवाना होने एवं गुजरने वाली सात ट्रेनें सोमवार को परिवर्तित रूट से चलीं.

विज्ञापन

Train IRCTC Status: पटना. बिहार और उत्तर प्रदेश से दिल्ली रूट पर चलवने वालीं कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. ट्रेनों के परिचालन को ओर सुगम बनाने के लिए गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है. इस कारण मुजफ्फरपुर से रवाना होने एवं गुजरने वाली सात ट्रेनें सोमवार को परिवर्तित रूट से चलीं. इसमें सप्तक्रांति सुपरफास्ट, वैशाली एक्सप्रेस, गरीब रथ, बिहार संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं.

चार जुलाई तक बदले रूट पर होगा परिचालन

रेलवे ने बताया कि एनआई कार्य के चलते मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के अलावा मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली सहरसा-नई दिल्ली 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल एक्सप्रेस, 025669 बिहार संपर्क क्रांति क्लोन एक्सप्रेस, 02563 वैशाली क्लोन एक्सप्रेस और 04061 बरौनी दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूट बदले गए। ये ट्रेनें मनकापुर-अयोध्याधाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी- लखनऊ-रोजा के रास्ते संचालित की जा रही हैं. बरौनी-नई दिल्ली समर स्पेशल को छोड़कर ये सभी ट्रेनें 4 जुलाई तक बदले हुए रूट से ही चलेंगी. इसको लेकर रेलवे की ओर से पहले ही रूटचार्ट जारी किया गया था.

Also Read: Cricket in Bihar: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम छह माह में होगा तैयार, इसी साल होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

दानापुर-सिकंदराबाद समेत इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद या सिकंदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है. सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल हर शनिवार, दानापुर सिकंदरााद स्पेशल हर सोमवार, हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हर शनिवार, रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल हर मंगलवार, सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल हर बुधवार रक्सौल-सिकंगदाबाद स्पेशल हर शुक्रवार को चलेगी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन