Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में बाबा का हुआ भव्य शृंगार, जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
बाबा गरीबनाथ भव्य शृंगार - फोटो: प्रभात खबर
मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार को बाबा का विशेष शृंगार और मंगला आरती हुई. जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह बाबा गरीबनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे. मंदिर परिसर में पूरे दिन पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा.
ये भी पढ़ें: लद्दाख घूमने जाइएगा तो सरकार ₹20000 देगी, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
सुबह की पूजा के साथ शुरू हुई धार्मिक गतिविधियां
मंदिर में सबसे पहले सेवइत परिवार के पं. बच्चा पाठक ने विधि-विधान से बाबा गरीबनाथ की षोडशोपचार पूजा संपन्न करायी. इसके बाद गुलाब, गेंदा और बेलपत्र से बाबा का विशेष शृंगार किया गया.
शृंगार के उपरांत दीप प्रज्वलित कर मंगला आरती की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती और दिव्य शृंगार का दर्शन किया.

जलाभिषेक और पूजन के लिए लगा रहा भक्तों का तांता
मंगला आरती समाप्त होने के बाद मंदिर में जलाभिषेक और पूजन का क्रम शुरू हुआ. दिनभर श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते रहे.
मंदिर परिसर में कई परिवार सत्यनारायण भगवान की पूजा और रुद्राभिषेक कराने भी पहुंचे. पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए.
मंदिर परिसर में हुआ मुंडन संस्कार
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मंदिर परिसर में बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया. सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: जब ICU में मौत बनकर फैला धुआं, तब 95 साल की ‘नायिका’ राधा देवी ने कैसे बचाई दर्जनों जानें?
दिन और रात में होगी विशेष आरती
मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर ढाई बजे मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा गरीबनाथ की विशेष पूजा और आरती करेंगे. इसके बाद कुछ समय के लिए गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.
शाम चार बजे पुनः गर्भगृह खोला जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे.

रात्रि में फूलों से होगा विशेष शृंगार
रात्रि नौ बजे पं. बैजू पाठक और पं. आशुतोष पाठक बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद फूलों से विशेष शृंगार कर प्रधान आरती संपन्न की जाएगी.
प्रधान आरती के बाद मंदिर का गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से दर्शन और पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. शाम की आरती और विशेष शृंगार के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए भक्त समय से पहले मंदिर पहुंच सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आरडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और शिक्षाविद् डॉ केपी ठाकुर का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aaruni Thakur
प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










