युवती को प्रेम जाल में फंसाया, इमोशनल ब्लैकमेल कर 80 लाख की ज्वेलरी ठगी

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
युवती को प्रेम जाल में फंसाया, इमोशनल ब्लैकमेल कर 80 लाख की ज्वेलरी ठगी

युवती को प्रेम जाल में फंसाया, इमोशनल ब्लैकमेल कर 80 लाख की ज्वेलरी ठगी

विज्ञापन

: गर्लफ्रेंड से ठगी की गयी ज्वेलरी को फाइनेंस कंपनी में किया इनवेस्ट : नगर थाने में युवती के परिजन की ओर से दी गयी लिखित शिकायत : पुलिस आरोपी युवक के पिता को थाने बुलाकर कर रही पूछताछ संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे 80 लाख की ज्वेलरी ठगने का गंभीर आरोप लगा है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है. युवती के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. धीरे- धीरे उसने लड़की को इमोशनल ब्लैकमेल करके उससे 80 लाख से अधिक रुपये की ज्वेलरी की ठगी कर ली. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लड़की से पूछताछ शुरू की. इसके बाद लड़की डरते- डरते परिजन को मामले की जानकारी दी. तब वे नगर थाने आकर घटना की लिखित शिकायत की. ठगी गयी ज्वेलरी फाइनेंस कंपनी में की गई निवेश पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी युवक ने ठगी की 80 लाख की ज्वेलरी को एक फाइनेंस कंपनी में निवेश कर दिया है. इसको लेकर 10 से 15 पेज की एक स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपी है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. आरोपी के पिता से पूछताछ जारी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को नगर थाने बुलाया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि आरोपी के पिता इस पूरे मामले में कुछ अहम जानकारी दे सकते हैं. पुलिस को आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में और कोई व्यक्ति शामिल है या यह सिर्फ आरोपी युवक का ही कृत्य है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. फिलहाल, युवती से ठगी की गयी ज्वेलरी को आरोपी युवक ने किस- किसी निजी फाइनेंस कंपनी में इनवेस्ट किया है. इसकी जांच की जा रही है. उसने किन- किन बैंक अकाउंट में रुपये डाले हैं. इसका भी आंकड़ा जुटाया जा रहा है. जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन