उत्पाद रासायनिक परीक्षण केंद्र के 44 थाने में जब्त शराब की जांच शुरू, दो करोड़ से बना है लैब

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 04 Apr 2025 10:21 PM

विज्ञापन

उत्पाद रासायनिक परीक्षण केंद्र के 44 थाने में जब्त शराब की जांच शुरू, दो करोड़ से बना है लैब

विज्ञापन

* मुजफ्फरपुर और सारण प्रमंडल के सभी नौ जिले में जब्त विदेशी शराब की होगी जांच

* उत्पाद रसायन परीक्षक के अलावा दो असिस्टेंट टेक्नीशियन की हुई है पोस्टिंग

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

छाता चौक स्थित उत्पाद थाने में क्षेत्रीय रासायनिक परीक्षण केंद्र में मुजफ्फरपुर जिले में 44 थाना ओपी व उत्पाद थाने में जब्त विदेशी शराब की जांच शुरू हो गयी है. आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर व सारण प्रमंडल के कुल नौ जिलों में जब्त विदेशी शराब की जांच यहीं की जाएगी. वर्तमान में लैब में उत्पाद रसायन परीक्षक राजेश कुमार व दो असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन की पोस्टिंग की गयी है. करीब दो करोड़ से अधिक लागत से यह लैब बनकर तैयार हुआ है. दो माह पहले मशीन इंस्टॉलेशन का काम भी पूरा कर लिया गया था. इसके बाद पटना से उत्पाद रसायन परीक्षक सुबोध कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम आकर लैब का निरीक्षण की थी. मार्च के अंतिम सप्ताह से लैब में मुजफ्फरपुर जिले में जब्त विदेशी जांच शुरू हो गया है. अगस्त के दूसरे सप्ताह से मुजफ्फरपुर व सारण प्रमंडल के सभी नौ जिलों के विदेशी शराब की जांच शुरू हो जाएगी.

उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय उत्पाद रासायनिक परीक्षण सेंटर के शुरू होने के बाद अब नौ जिले तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली और सारण प्रमंडल के गोपालगंज, सिवान व सारण जिले में जब्त होने वाली विदेशी शराब के सैंपल की 24 घंटे के अंदर जांच कर ली जाएगी. बताया जाता है कि शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए जांच मशीन व डिवाइस लगाया गया है. शराब की सैंपल की जांच के लिए पांच सीनियर व असिस्टेंट वैज्ञानिकों की टीम रहेगी. पहले विदेशी शराब व संदिग्ध रसायन की जांच के लिए पटना एफएसएल व गन्नीपुर स्थित आरएफएसएल में जांच के लिए सैंपल भेजा जाता था. जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट आने में पांच से 10 दिन तक का समय लग जाता था. अब मुजफ्फरपुर में लैब खुलने के बाद सेम डेट में शराब की सैंपल की जांच हो जाएगी. समय पर केस का अनुसंधान पूरा होगा. साथ ही शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में सहूलियत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन