राज्य गतका प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 8:57 PM

विज्ञापन

राज्य गतका प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पटना में 14 जुलाई को आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गतका प्रतियोगिता के लिये मुजफ्फरपुर जिला की टीम प्रशिक्षण व ट्रायल के आधार पर तैयार की गयी. गतका टीम का प्रशिक्षण आनंद मार्ग अतरदह स्थति प्रशिक्षण केंद्र पर दिया जा रहा था. जिला सचिव सनातन राज ने बताया कि गतका अभी जिले के लिये नया खेल है. खेलो इंडिया आदि में शामिल होने की वजह से इसका भविष्य उज्ज्वल है. टीम महिला वर्ग में निभा, अर्चना, सुनीता व पुरुष वर्ग में अंकुश, कपिन्दर, विशाल, रंजन, छोटु कुमार आदि शामिल है. टीम प्रशिक्षक सनातन राज, मैनेजर ओमप्रकाश होंगे. तकनीकी पदाधिकारी में कुंदन राज व मास्टर सौरव शामिल है. जिला टीम को जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार,पेफी के कुमार आदित्य ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन